थरूर ने पॉपकॉर्न पर अलग-अलग GST को लेकर सरकार पर कसा तंज़, कहा- ज़्यादा सोचो मत
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पॉपकॉर्न पर जीएसटी की अलग-अलग दर को लेकर सरकार पर तंज़ कसा है। उन्होंने X पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें अलग-अलग पॉपकॉर्न पर अलग-अलग जीएसटी रेट दिखाए गए हैं। थरूर ने लिखा, "पॉपकॉर्न खाओ और सो जाओ...ज़्यादा सोचो मत।" दरअसल, सरकार ने कैरेमल कोटेड पॉपकॉर्न पर 18% जीएसटी लगाने का एलान किया था।