थरूर ने भारत को लेकर अमेरिकी वित्त मंत्री के 'अड़ियल' वाले बयान पर दिया मुंहतोड़ जवाब
ट्रेड डील के संबंध में भारत को लेकर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के 'अड़ियल' वाले बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "कुछ लोग भारत पर अड़ियल होने का आरोप लगा रहे हैं। मैं कहता हूं कि अड़ियल होना, अन्याय के सामने मौन रहने और समर्पण कर देने से काफी बेहतर है।"