लोग आर्टिस्ट की नज़र देखने आते हैं, हम कहां पहुंच गए हैं: रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने पर थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को बीकानेर हाउस प्रशासन द्वारा फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की 70 तस्वीरें प्रदर्शनी से हटाए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, लोग किसी पॉलिटिकल गुस्से की वजह से फोटो देखने नहीं आते हैं...वे आर्टिस्ट की नज़र देखने आते हैं। उन खाली, सूनी दीवारों को देखना बहुत दुखद था...हम कहां पहुंच गए हैं?”