थरूर, डिंपल यादव समेत विपक्ष के 49 और सांसद शीतकालीन सत्र के लिए संसद से हुए निलंबित
कांग्रेस नेता शशि थरूर, सपा नेता डिंपल यादव, नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला समेत विपक्ष के 49 लोकसभा सांसदों को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने को लेकर मंगलवार को संसद के शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किया गया। इनमें एनसीपी नेता सुप्रिया सुले भी शामिल हैं। शीतकालीन सत्र के दौरान अब तक कुल 141 सांसद निलंबित हुए हैं।