थर्ड अंपायर ने ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले को पलटकर कार्तिक को दिया नॉट-आउट, छिड़ा विवाद
आईपीएल 2024 के ऐलिमिनेटर में बुधवार को आरआर के खिलाफ आरसीबी के दिनेश कार्तिक को एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने के ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले को डीआरएस में थर्ड अंपायर द्वारा पलटे जाने के बाद विवाद छिड़ गया है। दरअसल, रिप्ले में गेंद पहले कार्तिक के पैड से लगती दिखी और उसके बाद उनका बल्ला पैड से लगता दिखा था।