थर्मल कैमरे में कैद हुए भारत में घुसपैठ की कोशिश करते 2 आतंकी, सेना ने एक को किया ढेर
भारतीय सेना ने पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों का फुटेज जारी किया है। थर्मल कैमरा से बनाए गए एक वीडियो में दोनों आतंकवादी रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते घुसने की कोशिश करते दिख रहे हैं। सेना ने उनमें से एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।