थलापति विजय के दो निर्वाचन क्षेत्रों के हलफनामों में दी गई अलग-अलग जानकारी
'इंडिया टुडे टीवी' के मुताबिक, तमिलनाडु चुनाव से पहले ऐक्टर और टीवीके प्रमुख थलापति विजय अपने चुनावी हलफनामों में मिलीं विसंगतियों के कारण जांच के दायरे में आ गए हैं। विजय द्वारा पेरंबूर से दाखिल हलफनामे में कहा गया कि उनके खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है जबकि तिरुचिरापल्ली (पूर्व) से दाखिल हलफनामे में 2 मामले लंबित बताए गए हैं।