थाई पैड से लगकर गेंद के हवा में उछलने के बाद बोल्ड हुए इंग्लैंड के ब्रूक, वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एजबैस्टन में ऐशेज़ 2023 के पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक 32 (37) रन बनाकर आउट हुए। स्पिनर नेथन लायन की गेंदबाज़ी पर गेंद ब्रूक के थाई पैड से लगकर हवा में उछल गई और ब्रूक की नज़र गेंद से हट गई। इसके बाद गेंद ज़मीन पर गिरकर स्टंप्स पर जा लगी।

Load More