थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी
भारतीय शटलर्स सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शनिवार को थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के लू मिंग-चे और तांग काई-वेई की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सात्विक और चिराग ने 35 मिनट तक चले मैच में 21-11, 21-12 से जीत हासिल की है।