थाईलैंड के डेकेयर सेंटर में मास शूटिंग में बच्चों समेत 34 लोगों की हुई मौत
थाईलैंड में एक प्री-स्कूल चाइल्ड डे केयर सेंटर में मास शूटिंग में बच्चों समेत कम-से-कम 34 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना थाईलैंड के पूर्वोत्तर में नोंग बुआ लम्फू में हुई। पुलिस ने बताया कि हमलावर पूर्व पुलिसकर्मी है और उसने बच्चों व वयस्कों को गोली मारने के साथ-साथ उन पर चाकू से भी हमला किया।