थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने गए रियल एस्टेट टाइकून श्रेथा थाविसिन
फ्यू थाई पार्टी के नेता व रियल एस्टेट टाइकून श्रेथा थाविसिन (61) को थाईलैंड का 30वां प्रधानमंत्री चुना गया है। पिछले सप्ताह उन्होंने ट्वीट किया था, "मैं देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य थाई लोगों को बेहतर आजीविका के अवसर देना है।" मई में हुए आम चुनाव में फ्यू थाई पार्टी को 141 सीटें मिली थीं।