थाईलैंड के मॉल में 14 वर्षीय किशोर ने की फायरिंग, 3 लोगों की हुई मौत; तस्वीर हुई जारी
बैंकॉक (थाईलैंड) के शॉपिंग मॉल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 14-वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आपातकालीन सेवाओं ने एक तस्वीर जारी की है जिसमें पुलिसकर्मी फर्श पर औंधे मुंह पड़े लड़के को हथकड़ी लगाता हुआ दिख रहा है।