थाईलैंड के राजा की बेटी को आया हार्ट अटैक, दौड़ते समय बेहोश होकर गिरीं: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड के राजा माहा वाजीरालोंगकोर्न की बेटी राजकुमारी बजारकिटियाबा को पार्क में कुत्तों के साथ दौड़ते समय हार्ट अटैक आ गया और वह बेहोश होकर गिर गईं। बकौल रिपोर्ट्स, एक घंटे से अधिक समय तक सीपीआर देने के बावजूद उन्हें होश नहीं आया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनके ठीक होने की बहुत कम संभावना है।