थाईलैंड जा रहे इंडिगो के विमान को तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली में कराया गया लैंड
दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को थाईलैंड के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर एहतियाती लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, उड़ान भरने के करीब 50 मिनट के भीतर विमान को सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट ने फुकेट (थाईलैंड) के लिए सुबह 6:41 बजे उड़ान भरी थी।