थाईलैंड ने महिला टी20I क्रिकेट इतिहास के सबसे कम स्कोर का किया बचाव

थाईलैंड ने गुरुवार को महिला टी20I क्रिकेट इतिहास के सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर इतिहास रच दिया। थाईलैंड को मलेशिया ने 18.3 ओवर में 53-रन पर ऑल-आउट कर दिया जिसके बाद उसने मलेशियाई पारी को 15.3 ओवर में 41-रन पर समेट दिया। पिछला रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम था जिसने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ 62-रन डिफेंड किए थे।

Load More