थाईलैंड में कोविड-19 के इलाज के बाद बच्चे की भूरी आंखें हुईं नीली, तस्वीरें आईं सामने

थाईलैंड में कोविड-19 के इलाज के लिए ऐंटी-वायरल दवा 'फेविपिराविर' के इस्तेमाल के बाद एक बच्चे की भूरी आंखें अस्थाई तौर पर नीली हो गईं। हालांकि, इलाज रोकने के बाद बच्चे के कॉर्निया का रंग पहले की तरह हो गया। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक, दवा, उसके मेटाबोलाइट्स या गोलियों में पाए जाने वाले अतिरिक्त घटक के चलते ऐसा हुआ होगा।

Load More