थाईलैंड में खतरनाक वायु प्रदूषण के चलते 1 हफ्ते में 2 लाख लोग हुए अस्पताल में भर्ती
थाईलैंड में औद्योगिक उत्सर्जन के मिश्रण, गाड़ियों के धुएं और पराली जलाने के चलते हुए खतरनाक वायु प्रदूषण के कारण इस हफ्ते तकरीबन 2-लाख लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वायु प्रदूषण के चलते इस साल 13-लाख से अधिक लोग बीमार हुए हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक प्रदूषण से बुरी तरह प्रभावित हुई है।