थाने ले जाते समय डकैती के आरोपी ने दिल्ली पुलिस के एएसआई को कई बार मारा चाकू

दिल्ली में बुधवार को डकैती के एक आरोपी ने शंभू दयाल नामक एएसआई को कई बार चाकू से घोंप कर घायल कर दिया जिसके बाद घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, पुलिसकर्मी आरोपी को मायापुरी थाने ले जा रहा था और उसी दौरान उसने पुलिसकर्मी पर हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Load More