'थैंक यू केविन' होना था कैप्शन: अनुष्का के विराट के 'बिना वैध गेंद पर विकेट' पोस्ट पर पीटरसन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के 'विराट कोहली बिना वैध गेंद डाले विकेट लेने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं' वाली खबर के स्क्रीनशॉट पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "कैप्शन होना चाहिए था कि...'थैंक यू केविन, मेरे पति का खयाल रखने के लिए'।" दरअसल, कोहली ने बिना वैध गेंद डाले पीटरसन का विकेट लिया था।