थैलेसीमिया से पीड़ित 4 बच्चे खून चढ़ाए जाने के बाद मिले एचआईवी संक्रमित, 1 की हुई मौत
एएनआई ने गुरुवार को रिपोर्ट किया कि नागपुर (महाराष्ट्र) में थैलेसीमिया से पीड़ित चार बच्चों का कथित तौर पर खून चढ़ाए जाने के बाद एचआईवी टेस्ट पॉज़िटिव आया और एक बच्चे की मौत हो गई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के सहायक उप निदेशक डॉक्टर आर.के. धकाते ने बताया कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।