थॉमस कप 2022 में डेनमार्क को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने शुक्रवार को थॉमस कप 2022 के सेमीफाइनल में डेनमार्क को 3-2 से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी, किदांबी श्रीकांत और एच.एस. प्रणय ने अपने-अपने मैच जीते जबकि लक्ष्य सेन और कृष्णा प्रसाद गारागा-विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला को हार मिली। फाइनल में भारत का सामना रविवार को इंडोनेशिया से होगा।