थॉमस कप विजेता टीम का हिस्सा रहे लक्ष्य सेन को ₹5 लाख का इनाम देगी कर्नाटक सरकार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने थॉमस कप विजेता भारतीय बैडमिंटन टीम का हिस्सा रहे लक्ष्य सेन को राज्य सरकार की तरफ से ₹5 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। बकौल बोम्मई, उनकी सरकार सभी खेलों को बढ़ावा दे रही है। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने रविवार को पहली बार थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया था।