थोड़ा फालतू बोल गए: सपा-आरएलडी गठबंधन के समर्थन वाला बयान वापस लेते हुए नरेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नरेश टिकैत ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-आरएलडी गठबंधन को समर्थन देने वाला अपना बयान वापस ले लिया है। उन्होंने कहा, "हम थोड़ा सा फालतू बोल गए। हमें ऐसा नहीं कहना चाहिए था।" बकौल टिकैत, "हम संयुक्त किसान मोर्चे के फैसले के खिलाफ नहीं जा सकते...संयुक्त किसान मोर्चा सर्वोपरि है।"

Load More