थोड़े बड़े साइज़ की ड्रेस में यहां खड़ी हूं: मिस इंडिया बनने के 20 साल पूरे होने पर नेहा
ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया ने मिस इंडिया (2002) का खिताब जीतने के 20 साल पूरे होने पर सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति अंगद बेदी व दोनों बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "20 साल...एक झटके में बीत गए।" उन्होंने लिखा, "20 साल बाद मैं...अधिक अनुभव व थोड़े बड़े साइज़ की ड्रेस में...(मिस इंडिया के मंच पर) खड़ी हूं।"