थोपी गई चुप्पी से देश की समस्याएं हल नहीं होंगी: अपने लेख में सरकार से सोनिया गांधी
'द हिंदू' में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का 'थोपी गई चुप्पी से देश की समस्याएं हल नहीं होंगी' शीर्षक वाला लेख छपा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष व मीडिया की आवाज़ दबाने, एजेंसियों के दुरुपयोग सहित कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीबीआई व ईडी द्वारा दर्ज किए 95% से अधिक राजनीतिक केस सिर्फ विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं।