थोड़ा मनोरंजन बुरा नहीं है: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी का वीडियो एससी में चलवाते हुए सीजेआई
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में चुनाव अधिकारी द्वारा मतपत्रों से छेड़छाड़ किए जाने का वीडियो मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की स्क्रीन पर चलवाया। उन्होंने कहा, "थोड़ा मनोरंजन बुरा थोड़े न है।" सुप्रीम कोर्ट ने इस चुनाव में अवैध घोषित किए गए 8 मतपत्रों को वैध करार देकर 'आप' उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित किया है।