द. अफ्रीका दौरे से पहले पाक टेस्ट टीम के हेड कोच गिलेस्पी ने दिया इस्तीफा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की टेस्ट टीम के हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस्तीफा सौंप दिया और आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए पाकिस्तानी टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका जाने से इनकार कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पीसीबी द्वारा असिस्टेंट कोच टिम नीलसन का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किए जाने पर गिलेस्पी ने यह फैसला लिया है।