द. अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया, 2-0 से जीती सीरीज़
दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर 2-0 से सीरीज़ जीत ली है। दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने उतरे पाकिस्तान ने 58 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे दक्षिण अफ्रीका ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। सीरीज़ का पहला मैच जीतने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंच गया था।