द. अफ्रीका में भारतीय मूल की महिला ने फर्ज़ी वेडिंग वेन्यू बनाकर कपल्स से ठगे ₹1 करोड़
दक्षिण अफ्रीका में 53-वर्षीय भारतीय मूल की एक महिला को कथित तौर पर शादी करने के इच्छुक करीब 17 जोड़ों से फर्ज़ी वेडिंग वेन्यू बुक करवाने के नाम पर ₹1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तार किया गया है। उसने जोड़ों को बताया था कि वह एक वकील है और वेन्यू बुक करवाने में मदद कर सकती है।