द. कोरिया के न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति यून की विदेश यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
दक्षिण कोरिया के न्याय मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रपति यून सुक येओल की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह राष्ट्रपति यून द्वारा देश में की गई अल्पकालिक मार्शल लॉ की घोषणा के संबंध में विद्रोह और अन्य आरोपों की जांच की जा रही है जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।