द. कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय में गिरा उ. कोरिया से भेजा गया कचरे वाला गुब्बारा

उत्तर कोरिया की ओर से भेजे जा रहे कचरे भरे गुब्बारों में से कम-से-कम एक गुब्बारा बुधवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय परिसर में गिर गया। राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा ने बयान जारी कर कहा कि गुब्बारे में कोई खतरनाक पदार्थ नहीं था और इससे कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

Load More