द. कोरिया में 45वें COSPAR वैज्ञानिक सम्मेलन में भारत के 2 वैज्ञानिक किए गए सम्मानित
दक्षिण कोरिया के बुसान में 45वें अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (सीओएसपीओआर) वैज्ञानिक सम्मेलन में भारतीय खगोल वैज्ञानिक प्रहलाद चंद्र अग्रवाल को 'हैरी मेसी' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा इस वैज्ञानिक सम्मेलन में गुजरात के अहमदाबाद में मौजूद भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के निदेशक अनिल भारद्वाज को विक्रम साराभाई पदक से सम्मानित किया गया।