द. कोरिया में प्लेन क्रैश का वीडियो आया सामने, एयरपोर्ट पर दीवार से टकराकर बना आग का गोला
दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर दीवार में घुसते और आग का गोला बनते यात्री विमान का वीडियो सामने आया है। थाईलैंड से आए विमान में यात्री और क्रू समेत 181 लोग सवार थे जिनमें से अभी तक 47 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, लैंडिंग गियर में समस्या के चलते हादसा हुआ है।