द. कोरिया विमान हादसे से पहले यात्री ने भेजा था आखिरी संदेश, लिखा था- अंतिम शब्द कहूं?
दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कथित तौर पर 172 लोगों की मौत हो गई। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले एक यात्री ने अपने रिश्तेदार को मेसेज भेजकर कहा था, "एक पक्षी विमान के विंग में फंस गया है...क्या मुझे अपने आखिरी शब्द कहने चाहिए?"