हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए और इस दौरान दांत के अपर लेफ्ट, अपर राइट, लोअर लेफ्ट और लोअर राइट एरिया में 30-30 सेकेंड समय देना चाहिए। गंदगी हटाने के लिए ब्रश के ब्रिसल्स को मसूड़ों की ओर ले जाएं और उसे सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे घुमाएं। इसके बाद मुंह को पानी से अच्छे से धोएं।