दांत को दोबारा उगाने वाली दवा का इंसानों पर चल रहा है ट्रायल
जापानी शोधकर्ता एक ऐसी दवा का इंसानों पर ट्रायल कर रहे हैं जिससे लोग अपने खोए हुए दांत फिर से उगा सकेंगे। वैज्ञानिकों ने इससे पहले चूहों में अतिरिक्त दाढ़ें उगाई थीं और कुत्तों को उनके गायब हुए प्रीमोलर फिर से उगाने में मदद की थी। ये ट्रायल क्योटो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में किए जा रहे हैं।