दांत के दर्द के साथ डॉक्टर के पास गया यूरोप का शख्स, प्रोस्टेट कैंसर का पता चला
यूरोपीय देश क्रोएशिया के एक क्लीनिक में दांत के दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे 78-वर्षीय शख्स को सीटी स्कैन के बाद पता चला है कि उन्हें मेटास्टेटिक प्रोस्टेट कैंसर है। शुरुआत में डॉक्टर द्वारा दांत निकाले जाने के कुछ हफ्तों बाद उनके जबड़े में सूजन होने लगी थी। एक डॉक्टर ने बताया, "मेटास्टेटिक प्रोस्टेट कैंसर जबड़े तक फैल सकता है।"