दो दिन में 14% टूटा ड्रीमफोक्स का शेयर, जानें क्या है भारी बिकवाली का कारण
ड्रीमफोक्स सर्विसेज़ के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और शुक्रवार को कारोबार के दौरान यह 5% तक लुढ़ककर ₹220.30 पर पहुंच गए। यह गिरावट पीटीआई की रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें कहा गया था कि आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और मास्टरकार्ड जैसे बड़े क्लाइंट्स ने ड्रीमफोक्स के साथ साझेदारी खत्म करने पर विचार कर रही हैं।