ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, देश में सोने की कीमत दो दिन में ₹4,800/10 ग्राम बढ़ गई है। 99.9% शुद्धता वाला सोना बुधवार को ₹1,56,100/10 ग्राम था जो आज बढ़कर ₹1,60,900/10 ग्राम हो गया। इसमें आज ₹1,400 की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं, चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ और यह ₹2,40,500/किलोग्राम पर स्थिर रही।