दो पुजारियों पर भीड़ ने मुंबई में चाकू और लाठी से किया हमला, सामने आया वीडियो
मुंबई में शनिवार रात पूजा कर लौट रहे दो पुजारियों पर कुछ लोगों ने चाकू और लाठी से हमला कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने बताया कि मामले में 5 लोग शामिल थे जिनमें से 2 को हिरासत में लिया गया है।