दो बुज़ुर्गों को बिहार में खंभे से बांधकर पीटा गया, पिलाया गया मल-मूत्र
कटिहार (बिहार) में दो बुज़ुर्गों को खंभे से बांधकर पीटे जाने व उन्हें मल-मूत्र पिलाए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ितों को टोना-टोटका करने के शक में कथित तौर पर भीड़ ने पीटा था। पीड़ितों को इलाज के लिए भेजा गया है।