दो मुल्कों में तकरार लेकिन PM मोदी की पाकिस्तान वाली बहन राखी के लिए तैयार
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान में जन्मी मुंहबोली बहन कमर मोहसिन शेख ने अपने हाथों से उनके लिए 2 राखियां बनाई है लेकिन वह प्रधानमंत्री कार्यालय से न्योता मिलने का इंतज़ार कर रही हैं। राखियों में ओम और भगवान गणेश की तस्वीर हैं। बकौल रिपोर्ट्स, कमर 30 साल से पीएम मोदी को राखी भेज रही हैं।