दो महिलाओं के बीच दिल्ली मेट्रो में हुआ झगड़ा, एक महिला बोली- 'मेरा बंदा दिल्ली पुलिस में है'
दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक महिला ने दूसरी महिला से कहा, "मैडम, मेरा बंदा दिल्ली पुलिस में है। बुलाऊं क्या? सब-इंस्पेक्टर है।" इस पर दूसरी महिला ने कहा, "डराती है मुझे, बुला ले।" झगड़े की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।