दो सौतनें हुईं एक, यूपी में दोनों ने एकसाथ थाने पहुंचकर पति के खिलाफ दर्ज कराया केस
कन्नौज (यूपी) में दो सौतनों ने एकसाथ थाने पहुंचकर पति पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज के लोभी शख्स ने 3 साल पहले पहली पत्नी को घर से भगाया और तलाक का झूठ बोलकर एक नर्स से शादी कर ली। आरोप है कि दूसरी पत्नी से भी कुछ नहीं मिला तो उसने उसे घर से निकाल दिया।