दो ही पंक्ति गाएंगे, चाहे मोदी फांसी पर चढ़ाएं या जेल भेजें: वंदे मातरम पर कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस सिर्फ वंदे मातरम की दो पंक्तियां गाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें फांसी पर चढ़ा दें या जेल भेज दें लेकिन उनका रुख नहीं बदलेगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी के कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत की शुरुआती दो पंक्तियां गाने की परंपरा रही है।