दो हफ्ते पहले दुनिया के नंबर 1 T20I ऑलराउंडर बने हार्दिक पंड्या टॉप 5 से हुए बाहर
दो हफ्ते पहले दुनिया के नंबर-1 टी20I ऑलराउंडर बनने वाले भारत के हार्दिक पंड्या ताज़ा आईसीसी रैंकिंग में टॉप-5 से बाहर हो गए हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हालिया सीरीज़ न खेलने वाले हार्दिक अब छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा इस सूची में पहले पायदान पर हैं जबकि भारत के अक्षर पटेल 13वें पायदान पर हैं।