'द 1975' बैंड के गायक मैटी हीली ने कॉन्सर्ट के दौरान चूसी फैन की उंगली, सामने आया वीडियो
पॉप बैंड 'द 1975' के गायक मैटी हीली का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह ब्राइटन (इंग्लैंड) में एक कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला फैन का अंगूठा चूसते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें प्रशंसकों के साथ लिप लॉक करते हुए भी देखा गया। भीड़ के बीच में जाने पर कई फैन्स उनकी छाती को छूते दिखे।