द. अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर व पूर्व मैच रेफरी माइक प्रॉक्टर का 77 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर व पूर्व मैच रेफरी माइक प्रॉक्टर का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। प्रॉक्टर की पत्नी के मुताबिक, उनके पति की सर्जरी हुई थी जिसके बाद उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा और उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। प्रॉक्टर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 7 टेस्ट मैच खेले थे।