द. अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड का हुआ एलान, वनडे व टी20I सीरीज़ नहीं खेलेंगे कोहली व रोहित
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत के टी20I, वनडे और टेस्ट स्क्वॉड का एलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा टेस्ट और केएल राहुल वनडे जबकि सूर्यकुमार यादव टी20I स्क्वॉड की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20I व वनडे स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं। वहीं, संजू सैमसन और रजत पाटीदार को वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है।