द. अफ्रीका ने अपना सबसे बड़ा टी20I रन चेज़ पूरा किया, भारत की लगातार 12 टी20I जीत का सिलसिला खत्म
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले टी20I में 212-रन का लक्ष्य हासिल करते हुए टी20I इतिहास में अपना सबसे बड़ा रन चेज़ पूरा किया। दक्षिण अफ्रीका का पिछला सबसे बड़ा टी20I रन चेज़ 2007 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ (206-रन) आया था। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने भारत की रिकॉर्ड लगातार 12 टी20I जीत का सिलसिला खत्म किया।